IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और DOMS इंडस्ट्रीज के आईपीओ को मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा, Onest और Shiva Pharmachem भी अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। सेबी ने Onest और DOMS इंडस्ट्रीज को 16 नवंबर को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। वहीं, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक को 7 नवंबर को और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन को 13 नवंबर को लेटर मिला है। शिवा फार्माकेम को भी मौजूदा महीने में मार्केट रेगुलेटर से ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है। ऑब्जर्वेशन लेटर जारी करने का मतलब है कि कंपनी लेटर प्राप्त होने के एक साल के भीतर आईपीओ लॉन्च करके फंड जुटा सकती है।
