Get App

Jana Small Finance Bank लाएगा IPO, SEBI के पास फिर से दाखिल किए कागजात

Jana Small Finance Bank ने इसके पहले 31 मार्च 2021 को 1200 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। हालांकि, कंपनी ने महामारी के दौरान बाजार में खराब स्थिति को देखते हुए इसे टाल दिया था। कोविड महामारी से प्रभावित होने के बाद बैंक ने तेजी से वापसी की है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 1:34 PM
Jana Small Finance Bank लाएगा IPO, SEBI के पास फिर से दाखिल किए कागजात
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Jana SFB IPO : जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) अपना आईपीओ लाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एक बार फिर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। इस आईपीओ के तहत 575 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 40.5 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। SFB ने इसके पहले 31 मार्च 2021 को 1200 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। हालांकि, कंपनी ने महामारी के दौरान बाजार में खराब स्थिति को देखते हुए इसे टाल दिया था।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

IPO के तहत OFS के हिस्से के रूप में क्लाइंट रोज़हिल लिमिटेड द्वारा 17.6 लाख शेयर, CVCIGP II एम्प्लॉयी रोज़हिल लिमिटेड द्वारा 9.3 लाख शेयर, हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स द्वारा 12.2 लाख शेयर और ग्लोबल इम्पैक्ट फंड्स द्वारा 1.44 लाख शेयरों की बिक्री की जाएगी। एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

कोविड महामारी से तेजी से उबरा बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें