JSW Infrastructure के आईपीओ को इनवेस्टर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ज्यादातर ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक्स में निवेश करने की सलाह दी है। 25 सितंबर को इश्यू के पहले दिन रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.38 गुना सब्सक्राइब हो गया। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने भी इस इश्यू में अच्छी दिलचस्पी दिखाई। उनका कोटा पहले दिन 60 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। JSW Infra इस आईपीओ से 2,800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। वह इश्यू से हासिल 1,029.04 करोड़ रुपये का निवेश जयगढ़ पोर्ट के विस्तार या अपग्रेडेशन पर करेगी। इस पोर्ट की ओनरशिप जेसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी कंपनी JSW Jaigarh Port के पास है। यह इश्यू 27 सितंबर को क्लोज हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 113-119 रुपये प्रति शेयर है।
