Kahan Packaging IPO: 6 सितंबर को खुलेगा आईपीओ, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर

Kahan Packaging IPO: अगले हफ्ते 6 सितंबर को एसएमई कंपनी कहन पैकेजिंग (Kahan Packaging) का आईपीओ खुलने वाला है। इसके आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पांस दिख रहा है और अगर इसके संकेतों के आधार पर ही मार्केट में लिस्टिंग हुई तो पहले ही दिन 94% का शानदार मुनाफा हासिल किया जा सकता है

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 3:37 PM
Kahan Packaging एग्रो-पेस्टिसाइड्स, सीमेंट, केमिकल, खाद और फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री की कंपनियों को बल्क पैकेजिंग के लिए पॉलीप्रोपिलिनी और हाई-डेंसिटी वाली पॉलीएथिलीन वुवेन फैब्रिक मुहैया कराती है।

Kahan Packaging IPO: अगले हफ्ते 6 सितंबर को एसएमई कंपनी कहन पैकेजिंग (Kahan Packaging) का आईपीओ खुलने वाला है। इसके आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पांस दिख रहा है और अगर इसके संकेतों के आधार पर ही मार्केट में लिस्टिंग हुई तो पहले ही दिन 94% का शानदार मुनाफा हासिल किया जा सकता है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ग्रे मार्केट में यह 75 रुपये यानी 93.75 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

ग्रे मार्केट में शेयर रॉकेट, IPO से पहले Ratnaveer ने एंकर निवेशकों से जुटाए 49.5 करोड़

Kahan Packaging IPO की डिटेल्स


पैकेजिंग कंपनी Kahan का 5.76 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 सितंबर के बीच खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 80 रुपये के भाव और 1600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित होगा। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 13 सितंबर को फाइनल होगा। इश्यू के लिए Purva Sharegistry रजिस्ट्रार है। इसके बाद शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म बीएसई एसएमई पर 18 सितंबर को एंट्री होगी। आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7.20 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन्हें जारी कर जुटाए गए पैसों का वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में इस्तेमाल होगा।

6 महीने में Yes Bank में 20% की रिकवरी, अब अच्छी तेजी के लिए यह लेवल तोड़ना है जरूरी

Kahan Packaging की डिटेल्स

यह कंपनी एग्रो-पेस्टिसाइड्स, सीमेंट, केमिकल, खाद और फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री की कंपनियों को बल्क पैकेजिंग के लिए पॉलीप्रोपिलिनी और हाई-डेंसिटी वाली पॉलीएथिलीन वुवेन फैब्रिक मुहैया कराती है। इसका मैनुफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के असानगांव में है। यह अपना कारोबारी विस्तार कर रही है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में 1.05 लाख लाख रुपये से इसका नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 19,77 लाख रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2021 में इसे 1.57 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो कंपनी को शुरुआती नौ महीने में यानी अप्रैल से दिसंबर 2022 तक इसे 57.35 रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।