Kaushalya Logistics IPO Listing: कौशल्या लॉजिस्टिक्स के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 33 फीसदी का मुनाफा मिला है।कंपनी के शेयर सोमवार 8 जनवरी को NSE के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 100 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। जबकि इसका इश्यू प्राइस 75 रुपये था। इस तरह कंपनी के इश्यू प्राइस से करीब 33.33 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ पिछले हफ्ते 29 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच खुला था। इस आईपीओ को आखिरी दिन तक कुल 364.18 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था।
