Get App

KFin Technologies 19 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है अपना IPO, कंपनी की ₹6300 करोड़ के वैल्यूएशन पर नजर

प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के निवेश वाली KFin Technologies अपने IPO से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। कंपनी के अन्य निवेशकों में कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 8:35 PM
KFin Technologies 19 दिसंबर को लॉन्च कर सकती है अपना IPO, कंपनी की ₹6300 करोड़ के वैल्यूएशन पर नजर
KFin Technologies का IPO का पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा

KFin Technologies IPO: केफिन टेक्नोलॉजीज आगामी 19 दिसंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च कर सकती है। मामले से वाकिफ इंडस्ट्री के कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी अपने IPO से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। KFin Technologies, एसेट मैनेजरों को टेक्वनोलॉजी से संचालित फाइनेंशियल सेवाएं मुहैया कराने वाली देश के अग्रणी कंपनियों में से एक है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी पीई फंड में से एक जनरल अटलांटिक (General Atlantic) का बड़ा निवेश है। सूत्रों ने बताया, "KFin Technologies की योजना 16 दिसंबर को एंकर निवेशकों के लिए इश्यू खोलने की है। वहीं 19 से 21 दिसंबर के बीच इसे बाकी निवेशकों के लिए खोला जा सकता है।"

एक दूसरे व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया कि KFin Technologies प्रस्तावित IPO को 6,300 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर लाना चाहती है। व्यक्ति ने बताया कि IPO का पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके तहते इसकी प्रमोटर जनरल अंटलांटिक और कुछ दूसरे निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

दो और व्यक्ति ने भी 19 तारीख को KFin के IPO के लॉन्च होने की पुष्टि की है। एक व्यक्ति ने बताया, "केफिन एक तेजी से बढ़ती है, जिसकी विदेशों में उपस्थिति है और इसके रेवेन्यू के स्रोत में विविधता है।" खबर लिखे जाने तक मनीकंट्रोल को इस मामले से KFin से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें