Get App

Bikaji Foods IPO: अमिताभ बच्चन की पसंदीदा नमकीन कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 11 को होगा फाइनल, ग्रे मार्केट में फिसले भाव

Bikaji Foods IPO: महानायक अमिताभ बच्चन की पसंदीदा नमकीन कंपनी बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 11 नवंबर को फाइनल हो सकता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 4:40 PM
Bikaji Foods IPO: अमिताभ बच्चन की पसंदीदा नमकीन कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 11 को होगा फाइनल, ग्रे मार्केट में फिसले भाव
बीकाजी फूड्स के आईपीओ को निवेशकों का दमदार रिस्पांस मिला था।

Bikaji Foods IPO: महानायक अमिताभ बच्चन की पसंदीदा नमकीन कंपनी बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 11 नवंबर को फाइनल हो सकता है। बीकाजी फूड्स के ऐड में अमिताभ बच्चन आते हैं और इसकी टैगलाइन है- Amitji loves Bikaji। यह इश्यू 3-7 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसे निवेशकों का दमदार रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 26.67 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

अब इसके शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार को फाइनल हो सकता है। इसका ऐलान होने के बाद इसका स्टेटस इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया (Link Intime India) या बीएसई की साइट पर देख सकते हैं।

Global Health IPO: शुक्रवार को होगा Medanta Hospitals चलाने वाली कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

ग्रे मार्केट से प्रीमियम लिस्टिंग के मिल रहे संकेत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें