Koura Fine Diamond Jewelry IPO: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में जल्द ही कौरा फाइन डायमंड ज्वैलरी का नाम शामिल होने वाला है। गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की थोक बिक्री करने वाली यह कंपनी अपना 5.50 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। यह 6 मार्च को ओपन होगा और 11 मार्च को क्लोज होगा। आईपीओ में 10 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर 14 मार्च को हो सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 25 रुपये या 45.45 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
