Kross IPO: ट्रेलर एक्सल और सस्पेंशन असेंबली बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड का आईपीओ 9 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह बजाज हाउसिंग फाइनेंस और टॉलिन्स टायर्स के बाद इस दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला तीसरा आईपीओ होगा। कंपनी जल्द ही इसके लिए प्राइस बैंड की घोषणा करेगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 सितंबर को BSE और NSE पर होगी।
