Kundan Edifice IPO : कुंदन एडिफिस के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। आज तीसरे दिन तक यह इश्यू 9.73 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को 2.56 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 27.72 लाख शेयर हैं। इस आईपीओ में 15 सितंबर तक निवेश का मौका है। इस आईपीओ के लिए 91 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक 26 सितंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई इमर्ज पर होगी।
