Lenskart IPO: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Lenskart) के IPO का ड्राफ्ट इसी सप्ताह जमा किया जा सकता है। कंपनी अपने पब्लिक इश्यू से लगभग 1 अरब डॉलर या 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि लेंसकार्ट, वैल्यूएशन को अंतिम रूप दे रही है। एक दिन पहले खबर आई थी कि Lenskart IPO को कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिल गई है।
