Get App

इश्यू साइज घटने के बावजूद LIC का इश्यू देश का सबसे बड़ा IPO होगा, ये हैं India के टॉप 5 आईपीओ

देश की सबसे बड़ी कंपनी 4 मई यानी बुधवार को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। यह इश्यू 9 मई को बंद हो जाएगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 2:01 PM
इश्यू साइज घटने के बावजूद LIC का इश्यू देश का सबसे बड़ा IPO होगा, ये हैं India के टॉप 5 आईपीओ
इनवेस्टर्स को LIC के आईपीओ में एक लॉट यानी कम से कम 15 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

LIC के आईपीओ की तस्वीर साफ हो गई है। देश की सबसे बड़ी कंपनी 4 मई यानी बुधवार को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी। यह इश्यू 9 मई को बंद हो जाएगा। खास बात यह है कि इश्यू साइज घटने के बावजूद यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एलआईसी ने बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आईपीओ के बारे में अहम बातें बताईं।

इससे पहले पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। यह आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था। इससे पहले कोल इंडिया ने 15,199 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था। यह आईपीओ नवंबर 2010 में आाया था।

इससे पहले रिलाय पावर ने फरवरी 2008 में आईपीओ से 11,563 करोड़ रुपये जुटाए थे। जेनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन का आईपीओ 11,176 करोड़ रुपये का था। यह अक्टूबर 2017 में आया था।

LIC ने कहा है कि सरकार इस आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। आईपीओ में एक शेयर की कीमत 902-949 रुपये तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें