Mach Conferences & Events IPO: मैक कॉन्फ्रेंस एंड इवेंट्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। इस आईपीओ को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इस IPO के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू पर 55.68 लाख शेयरों की बिक्री की योजना बनाई है, जिसमें फ्रेश इश्यू के साथ ही ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। कंपनी ने BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के लिए आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे।
