Get App

Mamaearth की लिस्टिंग से D2C कंपनियों के IPO प्लान पर पड़ सकता है असर

आने वाले सालों में कई स्टार्टअप्स लिस्टिंग का प्लान बना रहे हैं। इनमें Lenskart, Firstcry, OfBusiness शामिल हैं। हालांकि, रिटेल निवेशकों ने न्यू एज कंपनियों के आईपीओ में पैसे लगाने में काफी सावधानी बरती है। Zomato, Paytm, Nykaa, Delhivery और PB Fintech की पिछले 1-2 साल में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग बहुत अच्छी नहीं रही थी। इनमें से ज्यादातर कंपनियों के स्टॉक्स अब भी अपने लिस्टिंग प्राइस से 30-40 फीसदी नीचे चल रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 5:55 PM
Mamaearth की लिस्टिंग से D2C कंपनियों के IPO प्लान पर पड़ सकता है असर
मामाअर्थ की लिस्टिंग ने स्टार्टअप्स को थोड़ा निराश किया है। आईपीओ में 324 रुपये की कीमत के मुकाबले स्टॉक 330 रुपये पर लिस्ट हुए। उसके बाद स्टॉक में गिरावट देखने को मिली।

पिछले कुछ हफ्तों से Honasa Consumer काफी चर्चा में थी। यह Mamaearth की पेरेंट कंपनी है। पिछले 18 महीनों में यह इंडिया के स्टार्टअप इकोसिस्टम का पहला आईपीओ था। इस आईपीओ पर करीब आधा दर्जन स्टार्टअप्स की नजरें लगी थीं, जो अभी ग्रोथ स्टेज में हैं। ये अगले दो साल में खुद को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट करा सकते हैं। Peak XV Partners के एमडी इशान मित्तल ने कहा कि मामाअर्थ का आईपीओ स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ ही एफएमसीजी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा इवेंट है। इसने यह बता दिया है कि कोई कंपनी सिर्फ 7 साल में मुनाफा कमा सकती है और 1,500 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू हासिल कर सकती है। लेकिन, मामाअर्थ की लिस्टिंग ने स्टार्टअप्स को थोड़ा निराश किया है। आईपीओ में 324 रुपये की कीमत के मुकाबले स्टॉक 330 रुपये पर लिस्ट हुए। उसके बाद स्टॉक में गिरावट देखने को मिली।

लिस्टिंग की तैयारी में ये स्टार्टअप्स

आने वाले सालों में कई स्टार्टअप्स लिस्टिंग का प्लान बना रहे हैं। इनमें Lenskart, Firstcry, OfBusiness शामिल हैं। हालांकि, रिटेल निवेशकों ने न्यू एज कंपनियों के आईपीओ में पैसे लगाने में काफी सावधानी बरती है। Zomato, Paytm, Nykaa, Delhivery और PB Fintech की पिछले 1-2 साल में स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग बहुत अच्छी नहीं रही थी। इनमें से ज्यादातर कंपनियों के स्टॉक्स अब भी अपने लिस्टिंग प्राइस से 30-40 फीसदी नीचे चल रहे हैं। हालांकि, पिछले एक साल में लॉस घटाने और मुनाफा कमाने पर फोकस बढ़ाने के बाद इन कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। Zomato पिछली दो तिमाही से मुनाफा कमा रही है। इससे इसके शेयर में तेजी आई है। ये 22 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी पिछले हफ्ते 12 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें