Maxposure Limited IPO: दिल्ली की कंपनी Maxposure Limited का IPO 15 जनवरी को खुल रहा है। इसमें पैसा लगाने के लिए 17 जनवरी तक मौका रहेगा। अगस्त 2006 में इनकॉरपोरेट हुई Maxposure Limited विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पर्सनलाइज्ड मीडिया और एंटरटेनमेंट सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी इनफ्लाइट एंटरटेनमेंट, कंटेंट मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और एडवर्टाइजिंग में विशेषज्ञ है। इसकी सर्विसेज में कस्टम एडिटिंग, सबटाइटलिंग, मेटाडेटा क्रिएशन, डुप्लीकेशन, ऑडियो इनहैंसमेंट, किसी भी फॉर्मेट में किसी भी सिस्टम के लिए एनकोडिंग/ट्रांसकोडिंग और पोस्ट प्रोडक्शन सर्विसेज शामिल हैं।
