Global Health IPO: मेदांता हॉस्पिटल्स (Medanta Hospitals) का चेन चलाने वाली दिग्गज कंपनी ग्लोबल हेल्थ (Global Health) के शेयरों का अलॉटमेंट शुक्रवार 11 नवंबर को फाइनल हो सकता है। यह इश्यू 3-7 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और ओवरऑल यह 9.58 गुना सब्सक्राइब हुआ था। हालांकि खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित फुल सब्सक्राइब नहीं हो सका।
