Medi Assist IPO: मेडिकल इंश्योरेंस और कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन सर्विसेज देने वाली मेडी असिस्ट के आईपीओ तीन दिन में 16 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ है। पहले दिन यह इश्यू पूरा नहीं भर पाया था लेकिन अब हर कैटेगरी के निवेशकों का हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हो चुका है। हालांकि ग्रे मार्केट में स्थिति थोड़ी फीकी हुई है। इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 44 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) से फिसलकर अब 27 रुपये की जीएमपी पर आ चुके हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स ही अधिक अहम होते हैं। इसके 1171.58 करोड़ रुपय के आईपीओ के लिए 397-418 रुपये का प्राइस बैंड है।
