Meesho IPO: भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी मीशो (Meesho) भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारियां तेज कर दी है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि आईपीओ का साइज करीब 1 अरब डॉलर (करीब 8,500 करोड़ रुपये) हो सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी वे अपने IPO के लिए मॉर्गन स्टैनली, कोटक महिंद्रा कैपिटल और सिटी को पहले ही इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के तौर पर भी नियुक्त कर चुकी है।
