Get App

Metalman Auto IPO: सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट जमा, ऐसी है मेटलमैन ऑटो की कारोबारी सेहत

Metalman Auto IPO: हीरो, बजाज, होंडा और टीवीएस जैसी दिग्गज कंपनियों को मेटल कंपोनेंट्स तैयार करने वाली मेटलमैन ऑटो आईपीओ ला रही है। इसके लिए बाजार नियामक सेबी के पास इसने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्ड ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री करेंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 13, 2024 पर 12:24 PM
Metalman Auto IPO: सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट जमा, ऐसी है मेटलमैन ऑटो की कारोबारी सेहत
Metalman Auto IPO: मेटलमैन ऑटो के आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 1.26 करोड़ शेयरों की आईपीओ के ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री करेंगे।

Metalman Auto IPO: शीट मेटल, ट्यूब्यूलर, लाइट एंड हैवी फैब्रिकेटेड असेंबलीज, सब-असेंबलीज इत्यादि बनाने वाली मेटलमैन ऑटो आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास इसने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष में इसका रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे में तेज गिरावट आई थी।

Metalman Auto IPO की डिटेल्स

सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट के मुताबिक मेटलमैन ऑटो के आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स 1.26 करोड़ शेयरों की आईपीओ के ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री करेंगे। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो 25 करोड़ रुपये पीतमपुर मैनुफैक्चरिंग यूनिट 2 के लिए प्लांट और मशीनरी पर खर्च होंगे। देश के पांच राज्यों में कंपनी के 9 मैनुफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जो इसके OEM ग्राहकों के नजदीक ही स्थित हैं।

इसके अलावा आईपीओ से जुटाए गए 240 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। जून 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक इस पर 314.43 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस इश्यू के लिए एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स बुक रनिंग मैनेजर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें