मुफ्ती ब्रांड के तहत कपड़ों और एक्सेसरीज की बिक्री करने वाली Credo Brands Marketing के IPO के लिए प्राइस बैंड 266-280 रुपये प्रति शेयर रहेगा। कंपनी की योजना इस पब्लिक इश्यू से 550 करोड़ रुपये जुटाने की है। IPO 19 दिसंबर को खुलेगा और 21 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक इस इश्यू में 18 दिसंबर को बोली लगा सकेंगे। IPO 21 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस पब्लिक इश्यू के तहत सिर्फ मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.96 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया जाएगा और कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी।
