Net Avenue Technologies के IPO में आज 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है। यह NSE SME आईपीओ है, जिसे निवेशकों की ओर से बंपर प्रतिक्रिया मिली है। यह कुल 452.37 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 1,71,53,84,000 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 56.96 लाख शेयर हैं। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 10.25 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए 16-18 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
