Get App

Netweb Technologies IPO: दूसरे दिन तक 9.14 गुना सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशक दिखा रहे हैं दिलचस्पी

ग्रे मार्केट में Netweb Tech के आईपीओ की जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 370 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 870 रुपये के भाव पर होने की संभावना है जबकि इसका अपर प्राइस बैंड 500 रुपये है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 01, 2023 पर 5:41 PM
Netweb Technologies IPO: दूसरे दिन तक 9.14 गुना सब्सक्राइब, NII और रिटेल निवेशक दिखा रहे हैं दिलचस्पी
नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Netweb Technologies IPO : नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 18 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक इश्यू 9.14 गुना सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन यह इश्यू 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे 8,09,39,130 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 88,58,630 शेयर हैं। इस आईपीओ में 19 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने इश्यू के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 631 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा है रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 2.66 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 18.09 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें