Netweb Technologies IPO : नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ में निवेशकों ने जमकर निवेश किया है। आज 19 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 90.36 गुना सब्सक्राइब हो गया है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे 80,04,52,380 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 88,58,630 शेयर हैं। कल दूसरे दिन तक यह आईपीओ 9.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने इश्यू के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 631 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
