Ola Electric IPO: इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ का पहला चरण पूरा हो गया है। बाजार नियामक SEBI ने इसके आईपीओ को मंजूरी दे दी है। यह पहली बार है जब सेबी ने किसी ईवी स्टार्टअप के आईपीओ को मंजूरी दी है और यह नए दौर कंपनी कंपनियों के लिए 2024 के सबसे बड़े आईपीओ में शुमार होगा। यह आईपीओ करीब 5500 करोड़ रुपये का है। सॉफ्टबैंक और टेमासेक के निवेश वाली ओला ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) पिछले साल 22 दिसंबर को फाइल किया था।
