Get App

सरकारी कंपनी NLC India वित्त वर्ष 2027 में लाएगी NIRL का IPO, ₹4000 करोड़ होगा साइज

NIRL IPO के ड्राफ्ट पेपर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में SEBI के पास जमा करने की योजना है। कंपनी 2030 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाकर 10 गीगावाट करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। NLC इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को लगभग 7 गुना बढ़ाने के लिए 50,000-60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 3:34 PM
सरकारी कंपनी NLC India वित्त वर्ष 2027 में लाएगी NIRL का IPO, ₹4000 करोड़ होगा साइज
कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली NLC इंडिया खनन और बिजली उत्पादन के कारोबार में है।

सरकारी कंपनी NLC इंडिया अपनी रिन्यूएबल एनर्जी इकाई NIRL का IPO लाने की तैयारी कर रही है। NIRL के अगले वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानि जुलाई-सितंबर में लिस्ट होने की उम्मीद है। कंपनी का इरादा IPO से लगभग 4000 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास NIRL IPO के ड्राफ्ट पेपर जमा करने की योजना बना रही है।

कोयला मंत्रालय के तहत आने वाली NLC इंडिया खनन और बिजली उत्पादन के कारोबार में है। बिजली उत्पादन में NLC इंडिया 6 गीगावाट क्षमता वाली कंपनी है, जिसमें 4.6 गीगावाट की थर्मल कैपेसिटी शामिल है। कंपनी की योजना 2047 तक अपनी ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी को 32 गीगावाट तक बढ़ाने की है।

2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाकर 10 गीगावाट करने का लक्ष्य

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, NLC इंडिया लिमिटेड (NLCIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली ने एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी 2030 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाकर 10 गीगावाट करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वर्तमान में यह क्षमता 1.4 गीगावाट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें