Nova AgriTech IPO: हैदराबाद की कंपनी नोवा एग्रीटेक का IPO 22 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इसमें 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी मिट्टी की सेहत को मैनेज करने वाले, फसल को पोषण देने वाले और फसल की सुरक्षा करने वाले प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है। इस IPO के लिए प्राइस बैंड की घोषणा अभी नहीं की गई है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 19 जनवरी को खुलेगा। Nova Agritech IPO में 112 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही नुतलापति वेंकटसुब्बाराव की ओर से 77.58 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से की जाएगी।
