NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का IPO अगले सप्ताह 19 नवंबर को खुलेगा। कंपनी का मकसद इश्यू से 10000 करोड़ रुपये जुटाना है। एंकर निवेशक 18 नवंबर को बोली लगाएंगे। IPO की क्लोजिंग 22 नवंबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 25 नवंबर को फाइनल हो सकता है और शेयरों की लिस्टिंग बीएसई, एनएसई पर 27 नवंबर को हो सकती है।
