NTPC Green Energy IPO: शेयर बाजार में जल्द ही एक और बड़ा इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आने वाला है। एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Ltd) अपनी 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) का आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराया है और जल्द ही इसके बाजार में आने की उम्मीद है। NTPC Green Energy लिमिटेड का आईपीओ न केवल निवेशकों के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है, बल्कि एनटीपीसी के मौजूदा शेयरधारकों के लिए भी वैल्यू बनाने का मौका हो सकता है।
