Get App

सितंबर में घटा IPOs से मुनाफा, औसत प्रीमियम में आई 10% तक कमी, क्या ऊंचा वैल्यूएशन है जिम्मेदार?

दलाल स्ट्रीट पर लॉन्च होने वाले इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की संख्या सितंबर में बढ़ी है। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने IPO की लिस्टिंग पर मिलने वाला औसत लाभ घटकर 18 प्रतिशत पर आ गया है, जो एक महीने पहले अगस्त में 28 फीसदी था। कुछ IPOs काफी आक्रामक वैल्यूएशन पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसके चलते इनके प्रीमियम में कमी आई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 5:39 PM
सितंबर में घटा IPOs से मुनाफा, औसत प्रीमियम में आई 10% तक कमी, क्या ऊंचा वैल्यूएशन है जिम्मेदार?
सितंबर में 10 से अधिक कंपनियों ने शेयर बाजार में डेब्यू किया है

दलाल स्ट्रीट पर लॉन्च होने वाले इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) की संख्या सितंबर में बढ़ी है। हालांकि आंकड़ों से पता चलता है कि इस महीने IPO की लिस्टिंग पर मिलने वाला औसत लाभ घटकर 18 प्रतिशत पर आ गया है, जो एक महीने पहले अगस्त में 28 फीसदी था। एनालिस्ट्स ने कहा कि IPOs इश्यू को काफी आक्रामक वैल्यूएशन पर लॉन्च किया जा रहा है, जिसके चलते इनके प्रीमियम में कमी आई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नई लिस्टिंग का आने वाले दिनों में भविष्य मार्केट के ओवरऑल सेंटीमेंट पर निर्भर करेगा।

पिछले सप्ताह में, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि BSE मिडकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत नीचे और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 प्रतिशत ऊपर था।

इन कारणों से IPO प्रीमियम पर पड़ा असर

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट प्रमुख, दीपक जसानी ने नई लिस्टेड कंपनियों के प्रीमियम में आई कमजोरी को बताते हुए कहा कि बाजार में इस समय मोटे तौर पर थकान के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “सितंबर में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों भारी बिकवाली दिखी, जिसके चलते इस महीने रिटर्न कमजोर रहा। साथ ही ऊंचे वैल्यूएशन पर लॉन्च होने वाले पब्लिक इश्यू को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें