Get App

Nykaa IPO: इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा इश्यू, जानिए क्या चल रहा है GMP

Nykaa IPO: इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा इश्यू, जानिए क्या चल रहा है GMP

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 10:42 AM
Nykaa IPO: इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा इश्यू, जानिए क्या चल रहा है GMP

Nykaa IPO: ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी Nykaa की पेरेंट कंपनी FSN ईकॉमर्स वेंचर्स ने अपने इश्यू का प्राइस1085-1125 रुपए प्रति शेयर तय किया है। इस हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन 7.11 अरब डॉलर यानी 53,200 करोड़ रुपए है। कंपनी का इश्यू 28 अक्टूबर को खुलेगा और 1 नवंबर को बंद होगा।

Nykaa अपने इश्यू से 5352 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें 630 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 4772 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। अभी प्रमोटर के पास 45.99% हिस्सेदारी है।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

अनलिस्टेड मार्केट में Nykaa के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 690 रुपए है। Nykaa के शेयर 11 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं।

IPO से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल नए रिटेल स्टोर्स और वेयरहाउस खोलने के अलावा कर्ज को कम करने में किया जाएगा।

Nykaa की शुरुआत पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर ने नौ वर्ष पहले की थी। इसके प्रमोटर्स में फाल्गुनी के अलावा संजय नायर, फाल्गुनी नायर फैमिली ट्रस्ट और संजय नायर फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं। ऑफर फॉर सेल (OFS) में संजय नायर फैमिली ट्रस्ट और कुछ शेयरहोल्डर्स की ओर से हिस्सेदारी बेची जाएगी।

IRCTC का शेयर भाव 4,000 रुपए से नीचे आया, जानिए निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?

पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2,441 करोड़ रुपये पर पहुंचा था और इसने 61.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें