Get App

Ola Electric के IPO में पैसे लगाएं या नहीं? 4 प्वाइंट में जानें कंपनी की पूरी एनालिसिस

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल 2 अगस्त से बोली के लिए खुलने जा रहा है। आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 6 अगस्त है। कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 6,146 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 2:51 PM
Ola Electric के IPO में पैसे लगाएं या नहीं? 4 प्वाइंट में जानें कंपनी की पूरी एनालिसिस
Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक की गिनती देश की सबसे प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में होती है

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल 2 अगस्त से बोली के लिए खुलने जा रहा है। आईपीओ के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 6 अगस्त है। कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 6,146 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 72 से 76 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ओला इलेक्ट्रिक को देश की सबसे प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में देखा जाता है, जिसके पास आधुनिक टेक्नोलॉजी और पर्याप्त मैन्युफैक्चरिंग क्षमताए हैं। कंपनी ने अगस्त 2021 से अबतक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में 7 प्रोडक्ट उतारे हैं और 4 नए प्रोडक्ट का ऐलान किया है।

कंपनी ने दिसंबर 2021 में अपने पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल, ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro) की डिलीवरी शुरू की थी। इसके बाद सितंबर 2022 में इसने ओला एस1 (Ola S1), अगस्त 2023 में ओला एस1 एयर (Ola S1 Air) और दिसंबर 2023 में ओला एस1 एक्स+ (Ola S1 X+) की डिलीवरी शुरू की। कंपनी ने मई 2024 में ओला S1 X (2 kWh), ओला S1 X (3 kWh) और ओला S1 X (4 kWh) की डिलीवरी शुरू की।

आइए ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ की SWOT एनालिसिस करते हैं। SWOT एनालिसिस एक तकनीक होती है, जिसकी सहायता से किसी कंपनी की खूबियों, कमजोरियों, मौकों और चुनौतियों को पता लगाया जाता है। इसमें S का मतलब स्ट्रेंथ यानी ताकत होता है। इसी तरह W का मतलब वीकनेस यानी कमजोरी, O का मतलब ऑपर्च्यूनिटीज यानी मौके और T का मतलब थ्रेट यानी जोखिम होते हैं।

Ola Electric की स्ट्रेंथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें