Get App

Orient Technologies IPO: 21 अगस्त को खुलेगा IT कंपनी का इश्यू, ₹120 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी

Orient Technologies IPO: नए शेयरों को जारी कर होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी, नवी मुंबह में ऑफिस परिसर खरीदने, पूंजीगत खर्च जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ओरिएंट टेक्नोलोजिस के प्रमोटर अजय बालीराम सावंत, जयेश मनहरलाल शाह, उमेश नवनीतलाल शाह और उज्ज्वल अरविंद म्हात्रे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 10, 2024 पर 1:32 PM
Orient Technologies IPO: 21 अगस्त को खुलेगा IT कंपनी का इश्यू, ₹120 करोड़ के नए शेयर होंगे जारी
Orient Technologies का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 15.54 प्रतिशत बढ़कर 542.01 करोड़ रुपये हो गया।

Orient Technologies IPO: मुंबई की आईटी कंपनी ओरिएंट टेक्नोलोजिस अपना पब्लिक इश्यू ला रही है। यह 21 अगस्त को खुलेगा और 23 अगस्त को क्लोज होगा। IPO के लिए प्राइस बैंड, लॉट साइज, रिजर्व हिस्से की डिटेल का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस इश्यू में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 46 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा।

IPO क्लोज होने के बाद Orient Technologies के शेयरों का अलॉटमेंट 26 अगस्त को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग BSE और NSE पर 28 अगस्त को होने की उम्मीद है। IPO के लिए Elara Capital (India) Private Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।

IPO के पैसे का कैसे होगा इस्तेमाल

IPO में नए शेयरों को जारी कर होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी, नवी मुंबह में ऑफिस परिसर खरीदने, पूंजीगत खर्च जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ओरिएंट टेक्नोलोजिस के प्रमोटर अजय बालीराम सावंत, जयेश मनहरलाल शाह, उमेश नवनीतलाल शाह और उज्ज्वल अरविंद म्हात्रे हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स के पास कंपनी में 97.96 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें