Get App

Paytm IPO: कंपनी अगले हफ्ते IPO के लिए आवेदन करेगी, 2.3 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

Paytm के इश्यू में फ्रेश शेयर के साथ ऑफर फॉर सेल में शामिल है, कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 06, 2021 पर 9:16 PM
Paytm IPO: कंपनी अगले हफ्ते IPO के लिए आवेदन करेगी, 2.3 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

Paytm IPO: पेमेंट कंपनी पेटीएम 12 जुलाई तक IPO के लिए आवेदन जमा कर सकती है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि Paytm की पेरेंट कंपनी इश्यू के लिए 2.3 अरब डॉलर का वैल्यूएशन खोज रही है।

कंपनी One97 कम्युनिकेशंस 12 जुलाई तक  आवेदन जमा करेगी। Paytm के इश्यू में फ्रेश शेयर के साथ ऑफर फॉर सेल में शामिल है। कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स IPO के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Zomato IPO: इंफो एज ने ऑफर फॉर सेल का साइज 50% घटाकर 375 करोड़ रुपए किया

पेटीएम के स्टेकहोल्डर्स में चीन के अलीबाबा का एंट ग्रुप है। इसके पास कंपनी की सबसे ज्यादा 29.71 फीसदी हिस्सेदारी है। दूसरे नंबर पर 19.63 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सॉफ्टबैंक विजन फंड है। सैफ पार्टनर्स के पास 18.56 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं कंपनी के प्रमोटर विजय शेखर शर्मा के पास 14.67 फीसदी स्टेक है।

AGH होल्डिंग,  T Rowe Price और डिसक्वरी कैपिटल, बर्कशायर हैथवे के पास कंपनी की 10 फीसदी से कम हिस्सेदारी है। 

पेटीएम इश्यू के जरिए 12,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके लिए 12 जुलाई को एक एक्सट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) हो रही है जिसमें इश्यू जारी करने के लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

LIC का IPO जनवरी 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद, सरकार मर्चेंट बैंकर्स से इसी महीने मांग सकती है बिड्स

27 मई को जारी Bernstein report के मुताबिक, पेटीएम की आमदनी फिस्कल ईयर 2023 तक डबल होगर 7000 करोड़ रुपए पहुंच जाएगी। तब इसके कुल कारोबार में नॉन-पेमेंट सेगमेंट की हिस्सेदारी 33 फीसदी के करीब होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें