Get App

Paytm IPO: पेटीएम 16,600 करोड़ रुपए का इश्यू लाएगी, जानिए कब आने वाला है IPO

Paytm IPO: फिनटेक कंपनी इश्यू के लिए 12 जुलाई को आवेदन करने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 8:41 AM
Paytm IPO: पेटीएम 16,600 करोड़ रुपए का इश्यू लाएगी, जानिए कब आने वाला है IPO

Paytm IPO: नोएडा की फिनटेक कंपनी पेटीएम IPO से 16,600 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि कंपनी 12 जुलाई को सेबी में आवेदन जमा करेगी।

पेटीएम को अपने IPO के लिए बोर्ड की मंजूरी भी लेनी है। कंपनी बोर्ड से 19,318 करोड़ रुपए (2.6 अरब डॉलर) जुटाने की मंजूरी लेने वाली है। अगर कंपनी का प्रस्ताव बोर्ड मंजूर कर लेता है तो यह देश का तीसरा सबसे बड़ा IPO होगा। इससे पहले कोल इंडिया (3.3 अरब डॉलर) और रिलायंस पावर (2.4 अरब डॉलर) ने सबसे बड़ा इश्यू जारी किया था।

Zomato IPO: क्या इस मोस्ट वॉन्टेड इश्यू में आपको निवेश करना चाहिए?

पिछले महीने पेटीएम ने अपने शेयरधारकों को भेजे नोट में बताया था कि इनवेस्टर्स भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

पेटीएम अपने इश्यू के लिए 24 अरब डॉलर से लेकर 30 अरब डॉलर वैल्यूएशन हासिल करने की कोशिश कर रही है। कंपनी का इश्यू इस साल नवंबर में आ सकता है।

Clean Science या GR Infraprojects IPO, जानिए इनमें से कौन है निवेश के लिए बेहतर

इस कंपनी में चीन की अलीबाबा, जापान के सॉफ्टबैंक का निवेश है। पेटीएम का वैल्यूएशन अभी 16 अरब डॉलर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें