Get App

Rakesh Jhunjhunwala की कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज के निवेश वाली IKS Health लाएगी अपना IPO, अगले महीने जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर

Rakesh Jhunjhunwala की इनवेस्टमेंट फर्म रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) के निवेश वाली IKS Health जनवरी 2023 में अपना IPO लॉन्च करने की योजना में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2022 पर 4:23 PM
Rakesh Jhunjhunwala की कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज के निवेश वाली IKS Health लाएगी अपना IPO, अगले महीने जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर
Rakesh Jhunjhunwala की फर्म रेयर एंटरप्राइजेज के पास IKS हेल्थ की 54% हिस्सेदारी है

दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली कंपनी आईकेएस हेल्थ (IKS Health) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए अगले महीने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करने की तैयारी में है। राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) के जरिए IKS हेल्थ में निवेश किया था। हमारे सहयोगी चैनल CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, IKS Health जनवरी 2023 में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की योजना में है। IKS Health एक हेल्थकेयर सॉल्यूशंस ऑपरेटर है, जो अस्पतालों को संसाधनों को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करती है।

सूत्रों के मुताबिक, कपनी करीब 15 फीसदी शेयर जारी कर बाजार से 2,500 करोड़ रुपये जुटा सकती है। हालांकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर सेल (OFS) होगा और इसमें कोई नया शेयर नहीं जारी किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें