Get App

RBZ Jewellers IPO: निवेश के लिए रहें तैयार, अगले हफ्ते खुल रहा इस ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ, जानें डिटेल्स

RBZ Jewellers IPO: शेयर बाजार में एक और ज्वैलरी कंपनी की एंट्री होने जा रही है। अहमदाबाद मुख्यालय वाली RBZ ज्वैलर्स (RBZ Jewellers) आगामी 19 दिसंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी। यह अगले हफ्ते खुलने वाला 5वां इनीशियल पब्लिक ऑफर है। प्राइस बैंड की घोषणा अगले कुछ दिनों में होगी। आईपीओ का एंकर बुक 18 दिसंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 10:23 PM
RBZ Jewellers IPO: निवेश के लिए रहें तैयार, अगले हफ्ते खुल रहा इस ज्वैलरी कंपनी का आईपीओ, जानें डिटेल्स
RBZ Jewellers IPO: यस बैंक को कवर करने वाले 13 एनालिस्ट्स में से किसी ने भी इसे Buy रेटिंग नहीं दी है

RBZ Jewellers IPO: शेयर बाजार में एक और ज्वैलरी कंपनी की एंट्री होने जा रही है। अहमदाबाद मुख्यालय वाली RBZ ज्वैलर्स (RBZ Jewellers) आगामी 19 दिसंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करेगी। यह अगले हफ्ते खुलने वाला 5वां इनीशियल पब्लिक ऑफर है। प्राइस बैंड की घोषणा अगले कुछ दिनों में होगी। आईपीओ का एंकर बुक 18 दिसंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा। वहीं इसके लिए बोली लगाने की आखिरी दिन 21 दिसंबर होगी। IPO के लिए कंपनी अपने 1 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह पूरा आईपीओ फ्रेश शेयरों का है और इसमें कोई ऑफर-फॉर-सेल शामिल नहीं है।

सूत्रों ने हाल ही में मनीकंट्रोल को बताया कि यह कंपनी अपने IPO के जरिए करीब 100 से 125 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। IPO से जुटाई गई राशि में से करीब 80.75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। वहीं बाकी राशि को सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।

सितंबर 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वर्किंग कैपिटल फैसिलिटीज के लिए इसकी कुल स्वीकृत सीमा 79.9 करोड़ रुपये है। वहीं इस पर 7.9 करोड़ रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन, 6.5 करोड़ रुपये का वर्किंग कैपिटल टर्म लोन (सुरक्षित) और 5.32 करोड़ रुपये का असुरक्षित लोन शामिल है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें