Reddit IPO: सोशल मीडिया कंपनी रेडिट इंक (Reddit Inc) खुद को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया कि वह अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPOs) आईपीओ से करीब 74.8 करोड़ डॉलर (करीब 6190 करोड़ रुपये) जुटाने की तैयारी में है। यह इस साल का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। आईपीओ में कंपनी के कुछ मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर भी निकलेंगे। सोशल मीडिया कंपनी ने सोमवार को एक फाइलिंग में कहा कि, Reddit और उसके शेयरधारक 31 से 34 डॉलर प्रति शेयर के भाव से करीब 2.2 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। इनमें से लगभग 1.53 मिलियन शेयर कंपनी की ओर से बेचे जाएंगे। वहीं बाकी शेयर निवेशकों की ओर से बेचे जाएंगे, जो Reddit के कर्मचारी भी हैं।
