Get App

Reliance Jio इस साल पेश कर सकती है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 4 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है इश्यू

अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्युडई मोटर इंडिया के नाम है। उसने 2025 में 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ पेश किया था। रिलायंस जियो का आईपीओ 4 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है। बैंकर्स जियो की 200-240 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर जोर दे रहे हैं। लेकिन, रिलायंस ने इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 6:44 PM
Reliance Jio इस साल पेश कर सकती है देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 4 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है इश्यू
अभी यह तय नहीं है कि जियो का आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा या इसमें कंपनी नए शेयर इश्यू करेगी।

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स इस साल आईपीओ पेश करने पर विचार कर रही है। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। इसका साइज 4 अरब डॉलर से ज्यादा रहने की उम्मीद है। रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर की पेरेंट कंपनी है। इसके देश में 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

कंपनी का आईपीओ 4 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है 

जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी है, जिसके चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। नवंबर में इनवेस्टमेंट बैंक जेफरीज ने रिलायंस जियो की 180 अरब डॉलर की वैल्यूएशन का अनुमान लगाया था। इस वैल्यूएशन पर आईपीओ में 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का मतलब है कि कंपनी इस आईपीओ से 4.5 अरब डॉलर जुटाएगी।

अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने का रिकॉर्ड ह्यूंडई के नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें