Get App

Rolex Rings IPO: जानिए कब है अलॉटमेंट और क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Rolex Rings IPO: कंपनी का इश्यू 30 जुलाई को बंद हुआ था और 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2021 पर 7:40 AM
Rolex Rings IPO: जानिए कब है अलॉटमेंट और क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Rolex Rings IPO: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी के शेयरों का आवंटन 4 अगस्त को होने वाला है। कंपनी का इश्यू 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी अपने इश्यू से 731 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। कंपनी का इश्यू 28 जुलाई को खुला था और 30 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी के IPO में 56 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी 75 लाख इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचा गया।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 143.58 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का पोर्शन 360.11 गुना भरा था। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 24.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर की 5 कंपनियां इस महीने IPO से जुटाएंगी 8,000 करोड़ रुपये

Rolex Rings के IPO का प्राइस बैंड 880-900 रुपए है। इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों के बाद पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।

क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम?

Rolex Rings के अनलिस्टेड शेयरों का भाव ग्रे मार्केट में देखकर पता चल रहा है कि कंपनी की लिस्टिंग शानदार होने वाली है। 2 अगस्त को
Rolex Rings का GMP 550 रुपए चल रहा है। इस हिसाब से देखें तो इसके शेयर 1450 रुपए (900+550 रुपए) पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 9 अगस्त को होने वाली है।

Rolex Rings गुजरात के राजकोट की कंपनी है। यह फोर्ज्ड और मशीनी कंपोनेंट बनाने वाली देश की बड़ी कंपनियों में से एक है।  

कंपनी ने कहा कि फ्रेश इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें