RR Kabel IPO : इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल का आईपीओ दूसरे दिन पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। पहले दिन इसे निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया मिल रही थी और यह महज 25 फीसदी सब्सक्राइब हो सका था। यह आईपीओ अब तक 1.40 गुना भर गया है। इसे 1.85 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.33 करोड़ शेयर हैं। इस इश्यू के लिए 983-1035 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह आईपीओ करीब 1964 करोड़ रुपये का है। निवेशकों के पास 15 सितंबर तक निवेश का मौका है।
