Sai Life Sciences ला रही है IPO, SEBI को जमा किया ड्राफ्ट; ₹800 करोड़ के नए शेयर करेगी जारी

Sai Life Sciences IPO Details: साईं लाइफ साइंसेज का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। IPO में नए शेयर जारी कर प्राप्त होने वाले पैसों में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। वर्तमान में कंपनी में Sai Quest Syn की हिस्सेदारी 5.61 प्रतिशत, TPG की 39.69 प्रतिशत और HBM Private Equity India की 5.5 प्रतिशत है

अपडेटेड Jul 15, 2024 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
Sai Life Sciences एक फुल सर्विस कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन है।

Sai Life Sciences IPO: साईं लाइफ साइंसेज अपना IPO ला रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI को ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। साईं लाइफ साइंसेज एक फुल सर्विस कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CRDMO) है। इसमें दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG Capital का पैसा लगा है। SEBI को जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉसपेक्टस (DRHP) के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित IPO में 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 6.15 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।

OFS के तहत प्रमोटर एंटिटीज में से एक Sai Quest Syn Pvt Ltd और TPG Asia VII SF Pte Ltd, HBM Private Equity India शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। वर्तमान में Sai Life Sciences में Sai Quest Syn की हिस्सेदारी 5.61 प्रतिशत, TPG की 39.69 प्रतिशत और HBM Private Equity India की 5.5 प्रतिशत है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


साईं लाइफ साइंसेज का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। कंपनी वैश्विक फार्मास्युटिकल इनोवेटर कंपनियों और बायो टेक्नोलॉजी फर्म्स को स्मॉल मॉलीक्यूल न्यू केमिकल एंटिटीज (NCE) के लिए दवा की खोज, विकास और मैन्युफैक्चरिंग वैल्यू चेन में एंड-टू-एंड सर्विसेज उपलब्ध कराती है। IPO में नए शेयर जारी कर प्राप्त होने वाले पैसों में से 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी ​बचे पैसों में से एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च किया जाएगा।

Sahaj Solar IPO: बोली लगाने का आज आखिरी दिन, इश्यू अब तक 141 गुना भरा

Sai Life Sciences IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, IIFL सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

तेजी से बढ़ रहा है भारत का CRDMO बाजार

F&S की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का CRDMO बाजार 2018-2023 के दौरान एशिया प्रशांत में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक था। यह वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। भारतीय बाजार के 2023 से 2028 के बीच 14 प्रतिशत की रिफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। 2028 में भारत के CRDMO बाजार के 14.1 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद है।

Tunwal E-Motors IPO: EV बनाने वाली कंपनी का आज खुल रहा पब्लिक इश्यू, ग्रे मार्केट क्या दे रहा सिग्नल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।