Get App

Sanstar IPO: पहले दिन 3 गुना भरा इश्यू, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

Sanstar IPO Details: कंपनी की शुरुआत 1982 में हुई थी। यह प्लांट बेस्ड स्पेशिएलिटी प्रोडक्ट के साथ-साथ फूड, पेट फूड के लिए इंग्रीडिएंट सॉल्यूशंस भी बनाती है। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 99.77 प्रतिशत है, जो IPO के बाद घटकर 70.37 प्रतिशत रह जाएगी। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग BSE और NSE पर 26 जुलाई को होगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 19, 2024 पर 4:21 PM
Sanstar IPO: पहले दिन 3 गुना भरा इश्यू, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
Sanstar IPO के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 150 शेयर है।

Sanstar IPO: प्लांट्स बेस्ड स्पेशिएलिटी प्रोडक्ट बनाने वाली Sanstar का पब्लिक इश्यू आज यानि 19 जुलाई से खुल गया। कंपनी इससे 510.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पहले दिन शाम 4 बजे तक यह IPO 3.27 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस बीच क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.02 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.91 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.56 गुना भरा।

IPO के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 150 शेयर है। इश्यू में 23 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को फाइनल हो सकता है। लिस्टिंग BSE और NSE पर 26 जुलाई को होगी। IPO से पहले Sanstar ने एंकर इनवेस्टर्स से 153.05 करोड़ रुपये जुटाए थे। Sanstar IPO के लिए पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया है।

कितने नए शेयर हो रहे जारी

Sanstar अपने IPO में 397.10 करोड़ रुपये के 4.18 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है। साथ ही 113.05 करोड़ रुपये के 1.19 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल भी है। कंपनी के प्रमोटर गौतमचंद सोहनलाल चौधरी, संभव गौतम चौधरी और श्रेयांस गौतम चौधरी हैं। वर्तमान में प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 99.77 प्रतिशत है, जो IPO के बाद घटकर 70.37 प्रतिशत रह जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें