Saraswati Saree Depot IPO: महिलाओं के कपड़े बनाने और उनकी होलसेलिंग का कारोबार करने वाली सरस्वती साड़ी डिपो का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त को खुल रहा है। कंपनी इससे 160.01 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी के प्रमोटर शंकर दुल्हानी, महेश दुल्हानी, राजेश दुल्हानी और विनोद दुल्हानी हैं। सरस्वती साड़ी डिपो के महाराष्ट्र में कोल्हापुर और उल्हासनगर दो स्टोर हैं। कंपनी के रेवेन्यू का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा, साड़ियों से आता है।
