Get App

Saraswati Saree Depot IPO 12 अगस्त से होगा ओपन, किस भाव पर लगेगी बोली

Saraswati Saree Depot IPO Details: कंपनी साड़ियों के B2B सेगमेंट में एक अग्रणी थोक विक्रेता है। इसके अलावा यह कुर्तियों, ड्रेस मैटीरियल्स, ब्लाउज पीस, लहंगे और बॉटम्स का भी कारोबार करती है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 610.90 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया था। वित्त वर्ष 2024 में सरस्वती साड़ी डिपो ने 13,000 से ज्यादा यूनीक ग्राहकों को सेवा दी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 4:40 PM
Saraswati Saree Depot IPO 12 अगस्त से होगा ओपन, किस भाव पर लगेगी बोली
Saraswati Saree Depot IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 अगस्त को होगी।

Saraswati Saree Depot IPO: 160.01 करोड़ रुपये का सरस्वती साड़ी डिपो पब्लिक इश्यू 12 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 152-160 रुपये प्रति शेयर तय किया गया। लॉट साइज 90 शेयर है। इस इश्यू में 14 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक, 9 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 16 अगस्त को फाइनल हो सकता है।  लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 अगस्त को होगी।

कंपनी महिलाओं के कपड़े बनाने और उनकी होलसेलिंग के कारोबार में है। कंपनी के प्रमोटर शंकर दुल्हानी, महेश दुल्हानी, राजेश दुल्हानी और विनोद दुल्हानी हैं। सरस्वती साड़ी डिपो के महाराष्ट्र में कोल्हापुर और उल्हासनगर दो स्टोर हैं। कंपनी के रेवेन्यू का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा, साड़ियों से आता है।

कैसे होगा IPO की आय का इस्तेमाल

IPO में 104 करोड़ रुपये के 65 लाख नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 56.02 करोड़ रुपये के 35 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली आय का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें