Get App

SBFC Finance IPO : मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, अब भी है आईपीओ में निवेश का मौका

SBFC Finance ने अपने आईपीओ के तहत करीब 13.35 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे दूसरे दिन बोली खत्म होने तक करीब 94.6 करोड़ शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला। इस तरह SBFC Finance का आईपीओ अभी तक करीब 7.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 7:58 PM
SBFC Finance IPO : मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, अब भी है आईपीओ में निवेश का मौका
SBFC Finance का आईपीओ 3 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है।

SBFC Finance का IPO 3 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। निवेशक इस इश्यू में 7 अगस्त तक निवेश कर सकेंगे। इसका मतलब है कि जो निवेशक इस आईपीओ के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए सिर्फ एक ट्रेड सेशन बचा है। इस इश्यू को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह अब तक 7.09 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस बीच ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 54 से 57 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन

SBFC Finance ने अपने आईपीओ के तहत करीब 13.35 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे दूसरे दिन बोली खत्म होने तक करीब 94.6 करोड़ शेयरों के लिए सब्सक्रिप्शन मिला। इस तरह SBFC Finance का आईपीओ अभी तक करीब 7.09 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से मिली है, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का हिस्सा करीब 12.95 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने कोटे में करीब 4.93 गुना सब्सक्राइब किया है।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QII) ने अपने कोटे के शेयरों के लिए 6.71 गुना बोली लगाई है। कंपनी ने कर्मचारियों के लिए 10.25 करोड़ रुपये के शेयर अलग रखे थे और उन्होंने अपने हिस्से का 2.44 गुना सब्सक्राइब किया है। उन्हें ये शेयर ऑफर प्राइस से 2 रुपये प्रति शेयर की छूट पर मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें