Get App

SBFC Finance IPO : 10 अगस्त को होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस

SBFC Finance IPO : असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू होगी। निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 14 अगस्त को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं, लिस्टिंग की तारीख 16 अगस्त है। अगर आपने भी इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 7:07 PM
SBFC Finance IPO : 10 अगस्त को होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें स्टेटस
SBFC Finance के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 10 अगस्त को होने जा रहा है।

SBFC Finance IPO : नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी SBFC Finance के आईपीओ के तहत शेयरों  का अलॉटमेंट आज यानी 10 अगस्त को होने जा रहा है। 1025 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 3-7 अगस्त के दौरान निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 70.16 गुना सब्सक्राइब हुआ है। असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 11 अगस्त को शुरू होगी। निवेशकों के डीमैट अकाउंट में 14 अगस्त को शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। वहीं, लिस्टिंग की तारीख 16 अगस्त है। अगर आपने भी इस आईपीओ में अप्लाई किया है तो कुछ आसान तरीकों से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • इश्यू टाइप में 'equity' और इश्यू का नाम में 'SBFC Finance Limited' सेलेक्ट करें।
  • अब एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।
  • I am not a robot बॉक्स पर क्लिक करें और सर्च बटन पर टैप करें।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें