Get App

SBFC Finance IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, पहले दिन 1.91 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

SBFC Finance के इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड है। यह इश्यू आज अनलिस्टेड मार्केट में 39 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि शेयरों की लिस्टिंग 96 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को लिस्टिंग पर 68 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 7:02 PM
SBFC Finance IPO : NII और रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी, पहले दिन 1.91 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
SBFC Finance के आईपीओ को आज 3 अगस्त को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

SBFC Finance IPO Subscription Status Day 1 : SBFC Finance के आईपीओ को आज 3 अगस्त को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक 1.91 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को अब तक 25.47 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 13.35 करोड़ शेयर हैं। इश्यू में नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स (NII) के साथ ही रिटेल इन्वेस्टर्स भी अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस आईपीओ में 7 अगस्त तक निवेश का मौका है। इसके जरिए कंपनी का इरादा 1025 करोड़ रुपये जुटाने का है।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसा रहा रिस्पॉन्स

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 3 फीसदी
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 4.12 गुना
  • रिटेल इन्वेस्टर्स - 2.06 गुना
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें