शेयर मार्केट रेगुलेटर सेबी ने JSW सीमेंट के 4,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित IPO पर रोक लगा दी है। सेबी ने JSW सीमेंट के IPO को होल्ड करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की वेबसाइट पर 2 सितंबर को उपलब्ध सूचना के मुताबिक सेबी ने कहा कि प्रस्तावित IPO को लेकर ‘टिप्पणी’ जारी करने को फिलहाल टाल दिया गया है।
