Get App

Shanti Gold IPO: पहले ही दिन पूरा भर गया आईपीओ, रिटेल निवेशकों ने लगाई 2 गुना अधिक बोली, चेक करें लेटेस्ट GMP

Shanti Gold International IPO: शांति गोल्ड इंटरनेशनल के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलीहै। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार 25 जुलाई को बोली के लिए खुला और पहले ही दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन के अंत में यह 1.16 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 7:21 PM
Shanti Gold IPO: पहले ही दिन पूरा भर गया आईपीओ, रिटेल निवेशकों ने लगाई 2 गुना अधिक बोली, चेक करें लेटेस्ट GMP
Shanti Gold IPO: शांति गोल्ड इंटरनेशनल के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जुलाई 2025 को होगा

Shanti Gold International IPO: शांति गोल्ड इंटरनेशनल के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलीहै। कंपनी का आईपीओ शुक्रवार 25 जुलाई को बोली के लिए खुला और पहले ही दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन के अंत में यह 1.16 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ। खास बात यह रही कि रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों तो 1.84 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी 1.09 गुना भर गया।

एनएसई (NSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, इस IPO को कुल 1.46 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर में 1.26 करोड़ शेयर ही उपलब्ध थे। इससे साफ है कि निवेशकों ने इसे हाथों-हाथ लिया है। शांति गोल्ड को IPO से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से ₹108 करोड़ की राशि भी मिल चुकी है।

शांति गोल्ड के इस आईपीओ का साइज 360 करोड़ रुपये है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 189 से 199 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह 29 जुलाई तक बोली लगाने के लिए खुला है।

शांति गोल्ड इंटरनेशनल के शेयरों का अलॉटमेंट 30 जुलाई 2025 को होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 1 अगस्त 2025 को NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें