Sheetal Universal का IPO आज 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस इश्यू को अब तक 2.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया है। इसे 84.66 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 34 लाख शेयर हैं। यह एक SME IPO है, जिसका प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है। निवेशकों के पास बोली लगाने के लिए 6 दिसंबर तक का मौका रहेगा। यहां हमने इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
